5 man arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैग छीनने की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 11:02 AM (IST)
बैग छीनने की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार
बूंदी। थाना सदर क्षेत्र में 18 फरवरी 2019 को आढ़तिये दिनेश कुमार गर्ग के साथ नीमच आई हॉस्पिटल के पास चलती मोटरसाइकिल से बैग छीनने की हुई वारदात का बूंदी पुलिस ने खुलासा कर दिया । डिप्टी समंदर सिंह के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन कर अपराधियों को चिन्हित करने का कार्य किया। पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी विकास पुत्र शम्मी कपूर ,कमाल उर्फ कल्लू पुत्र नंद किशोर ,शाहरुख पुत्र फारूक ,हरदेव सिंह पुत्र भगवान सिंह, लोकेश उर्फ योगेश डिटेक्ट कर अनुसंधान किया। अभियुक्तों द्वारा आढ़तियां दिनेश के साथ वारदात करना स्वीकार किया है प्राथमिक अनुसंधान में सामने आया कि उक्त पांचों अभियुक्तों द्वारा दो मोटरसाइकिल को वारदात में प्रयुक्त किया और प्रतिदिन बैंक में राशि लाने ले जाने की रेकी करके वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement