5 illegal buildings demolished-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध रूप से बनाए गए 5 मकान ध्वस्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 6:48 PM (IST)
अवैध रूप से बनाए गए 5 मकान ध्वस्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए द्रव्यवती नदी बहाव क्षेत्र और ग्राम रिसाणी में गैर मुमकिन रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए पॉच मकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया। जेडीए एसपी प्रीति जैन ने बताया कि जोन-02 द्रव्यवती नदी के बहाव क्षेत्र किषनबाग में 1500 मीटर भूमि पर अतिक्रमण कर तीन मकानों का निर्माण कर लिया गया था, जिसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि जोन-13 में ग्राम रिसाणी के खसरा नं. 312 गैर मुमकीन रास्ते की भूमि पर बनाए गए दो मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करवाकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement