कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आए 5 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े
khaskhabar.com: बुधवार, 20 जुलाई 2016 1:29 PM (IST)
मिश्रा के अनुसार, कुछ संदिग्ध लोगों के जयराम होटल में ठहरे होने
की सूचना मिली, इस आधार पर मंगलवार को दबिश दी तो वहां से पांच लोगों को एक
कमरे से पकड़ा गया। इनके पास से 65 हजार रुपये और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज
भी मिले हैं।
जब इनसे पूछताछ की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि वे
वास्तविक परीक्षार्थियों के बदले परीक्षा देने आए थे। पुलिस द्वारा पकड़े
गए सॉल्वर गिरोह का सरगना संजय दुबे है। वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का
निवासी है। उसके चार अन्य साथी भी उत्तर प्रदेश के ही निवासी हैं।