कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आए 5 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े
khaskhabar.com: बुधवार, 20 जुलाई 2016 1:28 PM (IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में चल रही आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा में मुख्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए पांच नकली परीक्षार्थियों को पुलिस ने मंगलवार को एक होटल से पकडऩे में सफलता पाई। इनके पास से 65 हजार रुपये और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पद्माकर चौकी के प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आरक्षक भर्ती परीक्षा में मध्यप्रदेश के बाहर के परीक्षार्थी भी सम्मिलित हो रहे हैं, इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के परीक्षार्थियों ने अपने स्थान पर दूसरे परीक्षार्थियों को बैठाने का इंतजाम किया था। इसके लिए उत्तर प्रदेश से ही सॉल्वर लाए गए थे।