Advertisement
5 एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा, इंडिया गठबंधन पिछड़ती आ रही नजर

जिन 5 सर्वे एजेंसियों के नतीजे अभी तक जारी हुए हैं, उसके औसत को देखें तो भाजपा वाले एनडीए गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन को औसत 136 सीटें और अन्य के खाते में 39 सीटें जाती नजर आ रही हैं।
अब इन 5 सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों पर गौर करें तो SAAM-जन की बात ने एनडीए को 377, इंडिया गठबंधन को 151 और अन्य को 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
वहीं, इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 361, इंडिया गठबंधन को 126 और अन्य को 56 सीटें मिलने का अनुमान है।
रिपब्लिक टीवी- P MARQ के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
इंडिया न्यूज-डी डायनामिक के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


