Advertisement
राज उद्योग मित्र से जुड़े 4772 उद्यमी - एसीएस उद्योग डॉ. अग्रवाल

उद्योग आयुक्त मुक्तानन्द अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार की फ्लेगषीप योजनाओं में एमएसएमई एक्ट प्रावधानों से प्रदेश में उद्योग लगाना आसान हो गया है वहीं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में उद्योगों को कई तरह की राहत देकर उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्यमियों को राजउद्योगमित्र पोर्टल पर आवेदन के साथ ही एक पावती पर उद्योग लगाने की स्वायत्तता देते हुए तीन वर्ष के लिए विभिन्न स्वीकृतियों व निरीक्षण से मुक्त करने की राजस्थान सरकार की पहल केन्द्र व अन्य प्रदेशों के लिए अनुकरणीय बन गई है।
आयुक्त अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019 समूचे देश में निवेश प्रोत्साहन की अग्रगामी योजना होने के साथ ही निवेश को बढ़ावा देने वाली योजना है। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में निवेश का नया वातावरण तैयार हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएं।
हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


