46 thousands robbery in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से की 46 हजार की लूट

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 10:03 PM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से की 46 हजार की लूट
कानपुर। दक्षिणी क्षेत्र में चोरी व लूट की वारदातें थमने की नाम नहीं ले रही है। सोमवार देर शाम नौबस्ता बम्बा के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने महोबा से तगादा लेकर लौटे पर्स कारोबारी को जमकर पीटा व उससे 46 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और तहरीर लेकर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। नौबस्ता के योगेन्द्र बिहार निवासी अनुभव कुमार का ज्वैलरी पर्स का कारोबार है। अनुभव ने बताया कि सोमवार की सुबह वह महोबा तगादा वसूलने गये थे। देर शाम करीब 8 बजे वह तगादे के 45 हजार आठ सौ रूपये लेकर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि नौबस्ता बम्बा के पास वह बस से उतरे और पैदल घर जाने लगे। इसी बीच पीछे से आये दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे पीछे से धक्का दे दिया और बैंग में रखे छीनने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो लुटेरों ने कारोबारी से मारपीट कर उससे बैंग छीनकर फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित पूछताछ की और तहरीर लेकर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। नौबस्ता इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों की तलाश की जा रही है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement