452 interstate routes will be given to private bus operators-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निजी बस संचालकों को 452 इंटरस्टेट रूट दिए जाएंगे

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 11:29 PM (IST)
निजी बस संचालकों को 452 इंटरस्टेट रूट दिए जाएंगे
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा यात्री परिवहन सेवाओं की व्यापक मांग के दृष्टिगत आज मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत स्टेज कैरेज परमिट स्कीम-2017 के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके तहत प्रदेश में निजी संचालकों को 452 इंटरा- स्टेट रूट दिये जाएंगे। इस आशय का निर्णय आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में लिया गया। इस स्टेज कैरेज परमिट स्कीम-2017 के तहत प्रदेश में कोई भी राज्य परिवहन उपक्रम, व्यक्ति या सोसाइटी, फर्म या कम्पनी इंटरा-स्टेट रूट्स पर आवेदन करने की पात्र होगी। ये परमिट राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियम व शर्तों के अनुसार दिए जाएंगे। ये परमिट आवेदक को पूर्ववर्ती परमिट, यदि कोई है, के सम्बंध में बकाया के भुगतान के बाद जारी किये जाएंगे। सिटी बस सर्विस स्कीम, 2004 के तहत पहले से प्रदान किये गए परमिट वैध रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement