4,270 new cases of corona in India, 15 deaths-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में कोरोना के 4,270 नए मामले, 15 मौतें

khaskhabar.com: रविवार, 05 जून 2022 11:41 AM (IST)
भारत में कोरोना के 4,270 नए मामले, 15 मौतें
नई दिल्ली । भारत में रविवार को पिछले 24 घंटों में 4,270 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले दिन इसी अवधि में यहां 3,962 मामले दर्ज किए गए थे। इसी अवधि में, कोरोना से 15 लोगों की मौत दर्ज की गई, जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,692 हो गई। इस बीच, देश के सक्रिय मामले बढ़कर 24,052 हो गए, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है। इसी अवधि में 2,619 रोगियों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,28,073 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत है।
इस बीच, दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.03 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.84 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, कुल 4,13,699 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.26 करोड़ से अधिक हो गई।
रविवार की सुबह तक, देश का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 194.09 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,47,42,189 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement