402 Pak Jairins bands reached Ajmer, tight security arrangements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर पहुंचा 402 पाक जायरीनों का जत्था, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 12:18 PM (IST)
अजमेर पहुंचा 402 पाक जायरीनों का जत्था, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
अजमेर। सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने के लिए पाकिस्तान से 402 जायरीनों का जत्था अजमेर पहुंच चुका है। इनके साथ पाकिस्तानी दूतावास के दो अधिकारी भी हैं। दिल्ली से विशेष ट्रेन से अजमेर लाए गए पाक जायरीनों के लिए प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पाक जायरीनों के दस्तावेजो की जांच के बाद इन्हें सुरक्षा के बीच बसों में बिठाकर पुरानी मंडी स्थित सेन्ट्रल गल्र्स स्कूल ले जाया गया है। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के सम्बन्धो में आई खटास के बीच अजमेर शरीफ पहुंचे इन पाकिस्तानी जायरीनों ने जेहाद के नाम पर दुनियाभर में मची दहशतगर्दी को इस्लाम की शिक्षाओं के विपरीत करार देते हुए इस बात पर जोर दिया है की यह दहशतगर्द ख्वाजा साहब की शिक्षाओं को अपनाए और अमन के रास्ते पर चलें। पाक जायरीन दल के मुखिया अलीखान ने भी अजमेर पहुंचने के बाद भारत सरकार की ओर से उनकी जियारत के लिए की गई व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा की वे पाकिस्तान से अमन का पैगाम लेकर ख्वाजा की नगरी पहुंचे हैं। पाकिस्तानी जायरीन ख्वाजा साहब के दर पर पहुंच कर रूहानी सुकून महसूस कर रहे थे। उनका मानना है कि यह तो ख्वाजा का ही कर्म है की उनकी जिन्दगी भर की तमन्ना आज पूरी हुई और उन्हें ख्वाजा के घर आकर अपनी अकीदत पेश करने का मौका मिला। पाकिस्तान से आए अधिकांश पाक जायरीन अपने साथ दरगाह शरीफ में पेश करने के लिए चादर भी लाए हैं।
पाक जायरीन के साथ पाकिस्तानी सरकार की चादर को भी अजमेर लाई गई है। जिसे ख्वाजा के दर पर पेश किया जाएगा। कुछ जायरीन अपने साथ ना केवल मोहब्बत का पैगाम लेकर अजमेर पहुंचे हंै बल्कि अपने साथ कुछ खास तोहफे भी लेकर आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा खास तौहफा कोई दिखाई दिया तो वो थी एक बड़ी पगड़ी, जिसे कांच के शोकेस में बंद कर लाया गया है। ख्वाजा साहब के लिए यह खास तौहफा पाकिस्तानी जायरीन ने अपने हाथों से तैयार किया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement