40 BJP Star Campaigners For Himachal Polls, Advani, Joshi Missing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल चुनाव: ये है बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक, आडवाणी-जोशी का नाम नहीं

khaskhabar.com: रविवार, 22 अक्टूबर 2017 5:15 PM (IST)
हिमाचल चुनाव: ये है बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक, आडवाणी-जोशी का नाम नहीं
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल हैं। हालांकि, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिली है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों में कुल 40 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रामलाल, जगत प्रकाश नड्डा, थावर चंद गहलोत, स्मृति ईरानी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ. निर्मल सिंह, सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह, विजय सांपला, मंगल पांडे, मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग सिंह ठाकुर का नाम शामिल हैं। भाजपा की सूची में शामिल वीरेंद्र कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, संबित पात्रा, पवन राणा, चंद्र मोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, रश्विधर, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, सिकंदर कुमार, सूरत नेगी, मोहम्मद राजबलि, विशाल चौहान भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर और भाजपा राज्य प्रमुख सतपाल सिंह ऊना से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने नौ नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ये है बीजेपी कैंडिडेट

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement