उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शासकीय भुगतान ऑनलाइन किए जाएं। व्यापारियों
की दुकानों में पीओएस मशीन लगाने और मोबाइल के माध्यम से पेमेंट करने के
संबंध में जागरूकता अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा
सभी एटीएम बूथों में नकदी की उपलब्धता की मॉनीटरिंग करने और सार्वजनिक
वितरण प्रणाली की दुकानों, खाद-बीज और दवाइयों की दुकानों पर पीओएस मशीनें
लगवाने का भी आदेश जारी किया गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों
में फीस, निर्माण कार्यो में मजदूरी और राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाने
वाली सेवाओं पर शुल्क के भुगतान के लिए और धार्मिक तथा पर्यटक स्थलों पर
पीओएस मशीनें लगाई जाएं। सभी कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों और
कर्मचारियों को प्रशिक्षित कराएं।
# जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान