4 thieves arrested Incidents accepted -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

4 चोर गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 6:20 PM (IST)
4 चोर गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं
उदयपुर। हिरणमगरी थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार नकबजन को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि शैलेन्द्र जैन उर्फ शैलू लंगड़ा सहित उनके साथी पिछले कुछ दिनों से महंगे शौक कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इन पर निगरानी रखना शुरू किया। कुछ दिनों बाद पुलिस को सूचना मिली कि सेवाश्रम पुलिया के ​नीचे सभी एक साथ चोरी की वारदात करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गहनता से पूछताछ की तो पूर्व में की गई आधे दर्जन से भी ज्यादा चोरी और नकबजनी की वारदातों को करना कबूल किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद डिप्टी भगवत सिंह हिंगड ने बताया कि शैलेन्द्र जैन और उसके साथियों ने अब तक लाखों रूपये की चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया है। अब पुलिस इनसे ​कडाई से पूछताछ कर रही है ताकि जहां पर माल बेचा गया है उनसे भी पूछताछ की जा सके और माल बरामदगी के प्रयास कर माल बरामद किया जा सके।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement