4 including 3 children killed in collision between two school vehicles in UPs Badaun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के बदायूं में दो स्कूल वाहनों की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 4 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 1:46 PM (IST)
यूपी के बदायूं में दो स्कूल वाहनों की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 4 की मौत
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को दो स्कूल वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें तीन बच्चों समेत एक वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के थाना उसावां क्षेत्र में सोमवार को स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई। हादसे में बस चालक और तीन छात्रों की मौत हुई है। 16 छात्र घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एक छात्र और भी गंभीर है। सारे मामले की जांच हो रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बा म्याऊं स्थित एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज की बस गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की तेज टक्कर हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही बच्चों के स्वजन भी पहुंच गए। घायल बच्चों को निकाल कर सड़क पर लिटा दिया गया, जिससे कई बच्चों की मृत्यु की सूचना फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement