39 new cases of corona in pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान में कोरोना के 39 नए मामले

khaskhabar.com: बुधवार, 04 मई 2022 3:50 PM (IST)
पाकिस्तान में कोरोना के 39 नए मामले
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39 नए मामले सामने आए। ये जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,528,603 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में अब तक कोरोना से कुल 30,372 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें मंगलवार को कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।
पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना के 9,712 टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटीरेट 0.40 प्रतिशत है।
इस समय दक्षिण एशियाई देश में 108 सक्रिय मामले हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement