38 students get ill after eating meal in school in MP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल में भोजन करने के बाद 38 बीमार

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 12:03 PM (IST)
स्कूल में भोजन करने के बाद 38 बीमार
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में देवसर जनपद पंचायत के लंघडाड गांव में स्कूल में भोजन करने के बाद बच्चों सहित 38 लोग बीमार हो गए। सभी को दवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव के स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां बच्चे और उनके अभिभावक पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सभी ने स्कूल में बना भोजन खाया। इसके बाद वे बीमार होने लगे, सभी उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। बीमारों को तुरंत देवसर स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ ही हालत बहुत गंभीर है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement