37th Sur Sangam National Youth Music Conference and Competition Held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

"सुर संगम" का 37 वाँ युवा राष्ट्रीय संगीत सम्मेलन एवं प्रतियोगिता आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 10:08 PM (IST)
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि संगीत व्यक्ति की रचनात्मक ऊर्जा में वृद्धि करता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कण—कण में संगीत बसता है। उन्होंने कहा कि सामवेद से भारतीय संगीत की उत्पत्ति हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत मन का रंजन ही नहीं करता जीवन को उमंग और उत्साह से भरता है। उन्होंने राजस्थान के विरल लोक और शास्त्रीय संगीत को विश्वभर में पहुंचाने के लिए स्व. के.सी. मालू के प्रयासों की चर्चा करते हुए उनकी स्मृति को इस दौरान नमन भी किया। राज्यपाल बागडे शुक्रवार को एक निजी होटल में "सुर संगम" संस्थान के 37 वें राष्ट्रीय समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पंडित ओंकार नाथ ठाकुर के गायन से इटली के तानाशाह मुसोलिनी के अनिद्रा रोग को दूर करने की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संगीत ध्यान के ज्ञान से जुड़ा है। उन्होंने जयपुर के अतरौली घराने, पंडित रामनारायण, पंडित विश्वमोहन भट्ट आदि के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि संगीत में इन सबने राजस्थान को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस अवसर पर पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर के संगीतबद्ध "रघुपति राघव राजा राम" भजन की चर्चा करते हुए कहा कि इसे मूल रूप से पंडित लक्ष्मणाचार्य" ने "श्री नमः रामनायनम" नामक ग्रंथ में लिखा। इसके वास्तविक बोल "रघुपति राघव राजाराम। पतित पावन सीताराम। सुंदर विग्रह मेघाश्याम। गंगा तुलसी शालीग्राम" हैं। जन जन में आज भी यह बहुत लोकप्रिय है।
इससे पहले राज्यपाल बागडे ने हुलाश पुरोहित को "सुर संगम" का एक लाख का मिलाप कोठारी पुरस्कार प्रदान किया और दीपक पंडित को सुर संगम गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने संगीतकार दीपक माथुर और "सुर संगम" प्रतियोगिता के 10 राज्यों से चयनित प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। राज्यपाल को इस मौक़े पर सुर संगम के प्रमुख हेमजीत मालू और "स्वर सरिता" पत्रिका के संपादक डॉ. देवदत्त शर्मा ने स्व. के. सी. मालू स्मृति अंक भेंट किया।
कार्यक्रम में देशभर की युवा संगीत प्रतिभाओं ने अपनी मनोहारी लोक और शास्त्रीय सांगीतिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मुग्ध किया। राज्यपाल ने कलाकारों की कला की सराहना करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement