37 players from Haryana to join Commonwealth Games held in Australia Gold Coast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल होंगे हरियाणा के 37 खिलाड़ी

khaskhabar.com: बुधवार, 04 अप्रैल 2018 4:10 PM (IST)
कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल होंगे हरियाणा के 37 खिलाड़ी
चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि 4 से 15 अप्रैल तक आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हो रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के कुल 37 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 20 पुरुष तथा 17 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। विज ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी 11 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इनमें झज्जर से बजरंग व सोमवीर, सोनीपत से मौसम खत्री तथा रोहतक के सुमित सहित 4 पुरुष खिलाड़ी कुश्ती में भाग लेंगे। इसी प्रकार चरखी दादरी से बबीता व विनेश, हिसार से किरण व पूजा ढांडा तथा रोहतक से साक्षी मलिक सहित 5 महिलाएं कुश्ती में प्रतिभागी होंगी। इसी प्रकार बॉक्सिंग में कुल 6 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें हिसार से पिंकी रानी, रोहतक से अमित, भिवानी से मनीष, नमन व कृष्ण तथा कैथल के मनोज शामिल हैं। खेल मंत्री ने बताया कि शुटिंग में कुल 5 खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें फरीदाबाद से अनु राज सिंह, झज्जर से मनु, सोनीपत से अंकुर मित्तल, यमुनानगर से संजीव राजपूत तथा करनाल से अनिस शामिल हैं। इसी प्रकार हॉकी में 8 महिलाओं सहित कुल 9 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें सोनीपत से सुमित, नेहा गोयल व मोनिका, यमुनानगर से दीपिका, कुरुक्षेत्र से नवजोत कौर, नवनीत कौर व रानी तथा हिसार से पुनम रानी व सविता शामिल हैं। विज ने बताया कि साइकिंल में कुरूक्षेत्र के साहिल कुमार व करनाल के मंजीत, एथलेटिक्स में पानीपत के नीरज चौपड़ा व सोनीपत की सीमा पुनिया, बॉस्केट बॉल में भिवानी के जोगिंद्र, जिंनास्टिक में अंबाला के योगेश्वर, भारतोलन में जीन्द के दीपक लाठर तथा पैरा पावर लिफ्टिंग में सोनीपत के अशोक कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने आंस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इन खेलों में पूरे देश से कुल 221 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 118 पुरुष व 103 महिलाएं शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement