300 points fall in Sensex before election results-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव परिणाम से पहले लुढक़ा बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 दिसम्बर 2018 11:27 AM (IST)
चुनाव परिणाम से पहले लुढक़ा बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट
मुंबई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में तीन प्रमुख राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद मंगलवार को देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.06 बजे 356.04 अंकों की गिरावट के साथ 34,603.68 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 102.45 अंक टूटकर 10,386.00 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 375.59 अंकों की गिरावट के साथ 34584.13 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 138.4 अंकों की कमजोरी के साथ 10,350.05 पर खुला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement