3 trains canceled including Lalkuan-Kanpur-Anwarganj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालकुआं-कानपुर-अनवरगंज सहित 3 ट्रेन निरस्त

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 3:51 PM (IST)
लालकुआं-कानपुर-अनवरगंज सहित 3 ट्रेन निरस्त
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। लालकुआं-कानपुर अनवरगंज-लालकुआं त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस, रामनगर-मथुरा-रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस और मथुरा-लालकुआं-मथुरा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन ने तीन विशेष गाड़ियों की औसत उपयोगिता अत्यंत कम होने के कारण इन्हें निरस्त करने का निर्णय लिया है। संजय ने कहा कि इस फैसले के तहत 05059/05060 लालकुआं-कानपुर अनवरगंज-लालकुआं त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस 15 सितम्बर से निरस्त रहेगी। वहीं 05055/05056 रामनगर-मथुरा-रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 15 सितंबर और 05063/05064 मथुरा-लालकुआं-मथुरा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितम्बर से निरस्त रहेगी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement