भीलवाड़ा। शिक्षक दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा के सूचना केन्द्र चौराहे पर प्रदर्शित किया गया 29 फीट का पेन लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह पेन शहर के रहने वाले अविनाश मोदी ने बनाया था। पेन निर्माण करने वाले मोदी ने कहा कि इस पेन को बनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता ला सकें और शिक्षक भी बच्चों को कुछ करके बताएं। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें।
15 हजार का आया खर्च