27 missing, 13 dead due to land slide in Indonesia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में लैंड स्लाइड होने से 27 लापता, 13 लोगो की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 11 जनवरी 2021 2:57 PM (IST)
इंडोनेशिया में लैंड स्लाइड होने से 27 लापता, 13 लोगो की मौत
जकार्ता| सप्ताहांत में इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में आए विनाशकारी भूस्खलन में लापता लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 13 हो गई। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ आपदा अधिकारी ने दी। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकालीन इकाई के प्रमुख बुदी बुदिमन ने कहा, "शनिवार को सुमेदंग जिले के सिहांजुआन गांव में यह आपदा भारी बारिश के कारण हुई।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, "हमें रिपोर्ट मिली है कि भूस्खलन के बाद अभी और लोग लापता हैं।" बुदिमान ने कहा कि एक पहाड़ी की ढलान में स्थित भूस्खलन से 18 घर नष्ट होने के साथ ही 18 लोग घायल हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों को बचाने के लिए खोज एवं बचाव अभिनयान को सोमवार को फिर से शुरू किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement