अमृतसर। डॉक्टर बीआर आंबेडकर के 125 वे जन्मदिवस के
संबंध में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया । मुख्य मेहमान के
तौर पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और किरण बेदी पहुंची। इस
मौके सुखबीर बादल का कहना है कि की जो विश्व कब्बडी कप करवाया जा रहा है
उसका नाम डॉक्टर बीआर आंबेडकर रखा जायेगा साथ ही 2600 मेडिकल स्टोर पंजाब
में खोले जाएंगे जिनका नाम बीआर आंबेडकर रखा जायेगा। किरण बेदी ने
कहा कि जो महापुरुष है उनकी जीवनी स्कूलों में पढ़ाई जाये और उसका स्पेशल
टेस्ट बच्चो से लिया जाये अगर वो टेस्ट बच्चे पास न कर पाए तो उन्हें स्कूल
से पास न किया जाये ।