26 schools get together school chalo rally in lakhimpur khiri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

26 स्कूलों ने मिलकर निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 10:33 AM (IST)
26 स्कूलों ने मिलकर निकाली स्कूल चलो अभियान रैली
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। सिकन्दराबाद खीरी क्षेत्र की न्याय पंचायत अन्तर्गत आने वाले छब्बीस विद्यालयों के अध्यापकों व विद्यालय के बच्चों ने कस्बे में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। विकास खंड कंम्भी के कस्बा सिकन्दराबाद के प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक विनोद कुमार सिंह व एन.पी.आर.सी. आलोक पांडे की अगुवाई में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक सिकन्दराबाद के बच्चों के साथ रैली निकाली गई। बच्चों ने नारे लगा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। स्कूल चलो अभियान की रैली की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय सिकन्दराबाद से की गई, जो कस्बे के दोनों चौराहों से होकर हरिजन बस्ती सहित पूरे कस्बे में घूमकर पुन: वापस विद्यालय में खत्म हुई। इस दौरान अध्यापक अनिल सिह पुष्पा सिह रमेश चन्द्र आलोक पांडे सुमान लता मिश्रा गिरीश तिवारी सहित दर्जनो प्रधान अध्यापक मौजूद रहे। - आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement