254 police personnel got service mark for excellent and commendable service-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

254 पुलिककर्मियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिए मिला सेवा चिन्ह

khaskhabar.com: सोमवार, 18 अप्रैल 2022 2:18 PM (IST)
254 पुलिककर्मियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिए मिला सेवा चिन्ह
जयपुर । राजस्थान पुलिस दिवस की श्रृंखला में सोमवार को प्रातः 9 बजे जलमहल स्थित सीआईडी (सीबी) लाईन में सीआईडी (अपराध शाखा) के 254 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्ष 2019 से 2021 के सर्वोत्तम सेवा,अति उत्तम सेवा व उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) डॉ रविप्रकाश मेहरड़ा ने इस अवसर पर उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने वाले 62 पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 59 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह और 133 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ मेहरड़ा ने सर्वोत्तम सेवा,अति उत्तम सेवा व उत्तम सेवा चिन्ह प्राप्त करने वाले सभी पुलिस पुलिस कर्मियों को बधाई दी एवं भविष्य में भी पुलिस के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की अपराध शाखा की अत्यंत गौरवपूर्ण पहचान व विरासत रही है। इस पहचान को बनाए रखना अपराध शाखा के प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement