मलकोसनी में ढाई सौ भेड़ों की मौत, कारण फिलहाल अस्पष्ट
khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 08:59 AM (IST)
जोधपुर। मालकोसनी गांव में ढाई सौ से अधिक भेड़ों की मौत पर पशुपालन विभाग मौन है। अभी तक इस बात का पता ही नहीं चला है कि आखिर इतनी बड़ी तादाद में भेड़ों की मौत कैसे हो गई। अभी तक क्षेत्र के कई गांवों में अज्ञात बीमारी से भेड़ों की मौतों का सिलसिला जारी है। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने मरने वाली भेड़ों का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए भेजा लेकिन, चिकित्सक यह नहीं बता पा रहे हंै कि भेड़ों की मृत्यु किस बीमारी से हो रही है। इस गांव के भेड़पालक नाथूसिंह की मानें तो उनके गांव में लिवरब्ल्यू नामक बीमारी से चार सौ से अधिक भेड़े मर चुकी हैं। अचानक भेड़ों की मौतों के बाद मालकोसनी के पशु चिकित्सालय प्रभारी पंकज मोहन त्रिपोठी ने जोधपुर से वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम को बुलाया, पोस्टमार्टम भी कराया, विसरा लैब में भी भेजा लेकिन भेड़ों के मरने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
कहां कितनी हुई मौतें