khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 2:58 PM (IST)
हमीरपुर। रक्षा पैंशन संवितरण अधिकारी (डीपीडीओ) मेहर सिंह ने डीपीडीओ कार्यालय से पैंशन प्राप्त करने वाले सर्विस पैंशनरों (समस्त रैंकधारी, सिपाही सहित) से कहा है कि जिन पैंशनर ने अपने पैन कार्ड डीपीडीओ कार्यालय हमीरपुर जमा नहीं करवाए हैं वे अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड 25 जनवरी तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिन्होंने पैन कार्ड नहीं बनवाएं है वह शीघ्र बनवाएं अन्यथा नियमानुसार पैन कार्ड उपलब्ध न होने की स्थिति में उनकी पैंशन से आयकर के रूप में भारी राशि काट ली जाएगी।