2452 new posts in secondary education-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माध्यमिक शिक्षा में 2452 नवीन पदों का सृजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 6:37 PM (IST)
माध्यमिक शिक्षा में  2452 नवीन पदों का सृजन
जयपुर। राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा में प्रधानाध्यापक, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, प्रयोगशाला सहायक आदि के 2452 नवीन पदों का सृजन किया है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा सत्र 2017-18 में की गई विद्यालय क्रमोन्नयन की बजट घोषणा के अंतर्गत यह नवीन पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नवीन सृजित पदों के अंतर्गत प्रधानाध्यापक के 33, स्कूल शिक्षा व्याख्याता के 1695, वरिष्ठ अध्यापक के 165 तथा शारीरिक शिक्षकों के 33 पद सृजित किए गए हैंं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नवीन क्रमोन्नत विद्यालयों में प्रयोगशाला सहायक के 448 तथा प्रयोगशाला सेवक के 78 पद पृथक रूप से नवसृजित किए गए हैं। देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 में 286 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया हैं। इसी प्रकार 33 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया हैं। उन्होंने बताया कि 138 कला संकाय वाले विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा विज्ञान संकाय भी आरम्भ किया गया हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement