24 हजार लोगों को मिलेगा 5 रुपए में नाश्ता और 8 रुपए में खाना
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 09:27 AM (IST)
जयपुर। राज्य सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत प्रदेश के 12 शहरों में रोजाना 80 वाहनों की मदद से 24 हजार लोगों तक सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना पहुंचाएंगे। यह व्यवस्था राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 13 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें नाश्ता 5 रुपए और खाना 8 रुपए में मिलेगा। स्वायत्त शासन विभाग का दावा है कि पहले चरण में 12 शहर और बाद में अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खाना परोसने के लिए टेंडर के जरिए निजी क्षेत्र के लोगों का चयन किया जा रहा है। इनका कहना है कि राज्य सरकार को नाश्ते व भोजन की लागत 15 व 20 रुपए आएगी, जबकि जनता को 5 व 8 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिकों को भोजन पौष्टिक मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। गरीबों का नाश्ता और भोजन कराने के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने पांच साल की योजना तैयार की है। इसके तहत पहले साल 2016-17 में 5.35 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 2.30 करोड़ की राशि भोजन शुल्क के रूप में वसूली जाएगी और 3.04 करोड़ रुपए सरकार वहन करेगी। इसके बाद आगामी वित्त वर्ष 2017-18 में 19.27 करोड़, वर्ष 2018-19 में 23.12 करोड़, वर्ष 2019-20 में 27.75 करोड़ और वर्ष 2020-21 में 33.30 करोड़ रुपए के खर्चे की योजना तैयार की गई है। ब्रेक फास्ट का समय प्रात: 8 से 11.30 बजे तक रहेगा। लंच का समय प्रात: 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। डिनर का समय शाम 7 से 9.30 रात्रि बजे तक रहेगा।
यहां इनते वाहन परोसेंगे खाना बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज