24 militants killed in Afghanistan operation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान में 24 आतंकवादी मारे गए

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 3:12 PM (IST)
अफगानिस्तान में 24 आतंकवादी मारे गए
काबुल। अफगानिस्तान के ओरूज्गान प्रांत में सेना की एक कार्रवाई में 24 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। टोलो न्यूज ने पुलिस की ओर जारी बयान के हवाले से दी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रांत के कई गांवों को आतंकवादियों से मुक्त कर दिया गया है। इस अभियान के दौरान किसी नागरिक या सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। बयान में इस कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement