फेसबुक पर सुसाइड की कोचिंग देते हुए कूद गया होटल की 19 वीं मंजिल से
khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 10:53 AM (IST)
मुंबई। एक छात्र ने मुंबई के पांच सितारा होटल की 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने फेसबुक पर सुसाइड का स्टेटस अपडेट किया और एक िवीडियो भी अपलोड किया, जिसमें उसने आत्महत्या कैसे की जाए यह बताया। 24 वर्षीय मृतक छात्र का नाम अर्जुन भारद्वाज है।
अर्जुन फेमस नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स कॉलेज में इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था। अर्जुन ने होटल ताज लैंड्स की 19वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। अर्जुन ने दोपहर तीन बजे बांद्रा स्थित होटल ताज की 19वीं मंजिल पर एक कमरा बुक कराया।
होटल के कमरे में जाने के बाद अर्जुन ने आत्महत्या करने के पहले एक वीडियो बनाया। वीडियो में वह यह बताता नजर आ रहा है कि सुसाइड कैसे की जाए। इसके बाद वह जमकर शराब पीता है और कमरे की विंडो दिखाता है।