Advertisement
पाकिस्तान-ईरान से एक ही दिन में 2,292 अफगान नागरिक अपने देश लौटे

फितरत ने बताया कि लौटे हुए 398 परिवारों के 2,213 लोगों को अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में पुनर्वासित किया गया। इसके अलावा 466 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जबकि 395 सिम कार्ड भी वितरित किए गए।
इस बीच, 20 जून को एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगान शरणार्थियों के गैरकानूनी निष्कासन पर रोक लगाने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के अनुरूप उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी।
मानवाधिकार संगठन ने कहा था कि मेजबान देशों में अफगान शरणार्थियों को मनमानी गिरफ्तारियों और परिवारों से अलग किए जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अफगानिस्तान लौटने के बाद भी वे मानवाधिकार उल्लंघनों और गंभीर मानवीय संकट से जूझ रहे हैं।
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक्स पर कहा था, "दुनियाभर से लाखों अफगान शरणार्थियों को निकाला जा रहा है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मेजबान देशों में उन्हें मनमानी गिरफ्तारियों और परिवारों के बिछड़ने का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वापसी के बाद वे गंभीर मानवीय संकट और मानवाधिकार उल्लंघनों से जूझ रहे हैं।"
संगठन ने कहा कि अफगान नागरिकों के गैरकानूनी निष्कासन को तुरंत रोका जाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय संरक्षण की आवश्यकता वाले लोगों की सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत सुनिश्चित की जानी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) भी कई बार कह चुके हैं कि अफगान शरणार्थियों की वापसी सुरक्षित, स्वैच्छिक और सम्मानजनक तरीके से कराई जानी चाहिए तथा लौटने वालों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


