22-year-old girl was pregnant by Tantric, newborn thrown in the trash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

22 साल की लडक़ी को तांत्रिक ने किया था प्रेग्नेंट, कचरे में फेंका नवजात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 08:29 AM (IST)
22 साल की लडक़ी को तांत्रिक ने किया था प्रेग्नेंट, कचरे में फेंका नवजात
बाड़मेर। छह दिन पहले छनाऊ के श्रीरामवाला गांव में मां की ममता और मानवता को तार-तार करने वाली घटना के मामले में पुलिस ने नवजात की मां, तांत्रिक और युवती की मां को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि छह दिन पहले पुलिस को कचरे के ढेर पर नवजात मिला था। धनाणियों का तला श्रीरामवाला का रहने वाला पूर्णगिरी पुत्र साधुराम गोस्वामी झाड़-फूंक का काम करता है। श्रीरामवाला निवासी एक घर में वह झाड़-फूंक के लिए जाता रहता था। इस बीच वहां 22 वर्षीय युवती से उसके अवैध संबंध हो गए। कुछ समय बाद युवती की मां को पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। बेटी ने मां के सामने ही आरोपी से अवैध संबंध होना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी युवती की मां ने बदनामी के डर से अपनी बेटी की घर पर ही प्रसव कराया। आरोपी तांत्रिक पूर्णगिरी को घर पर बुलाकर पूरी सच्चाई बताई तो उसने भी अवैध संबंध स्वीकार कर लिया। दोनों ने बदनामी के डर से नवजात को ठिकाने लगाना ही उचित समझा। इसके बाद तांत्रिक ने नवजात को ठिकाने लगाने के लिए झाडिय़ों में कचरे के ढेर पर फेंक दिया। जिंदा नवजात कन्या मिलने की घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर से आरोपियों की तलाश की। करीब तीन दिन बाद मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवती के गर्भवती होने के बाद अब गांव के लोगों को शक है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवती और युवती की मां से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। युवती ने ढोंगी बाबा से अवैध संबंध होना स्वीकार किया। इस पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। नवजात जोधपुर के शिशुगृह में रहेगी। जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement