khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:45 AM (IST)
ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन अजमेर के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में समुदाय के सभी लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि समुदाय विशेष के कार्यक्रम में सभी समुदाय की भागीदारी होने से ही देश में अमन-चैन आएगा। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच रेखा गुर्जर व जिला प्रमुख वंदना नोगिया की अनुपस्थिति लोगों में चर्चा का विषय रही। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि जायरीनों का जत्था 22 दिवस की यात्रा के बाद 27 अक्टूबर को वापसी करेगा। इस मौके पर मंदिर पुजारी राजेश कुमार, मौलाना जिशान हैदर, मौलाना काजिम अली, मौलाना शमीमुल हसन, मोहम्मद आमीर ,नवाब अली अजमेरी, उपसरपंच सुदर्शन सांगेला, रामलाल सोलंकी, प्रताप सेल, सोमलपुर प्रधानाध्यापक भागचंद मंडरावलिया, देवकरण चौधरी, राधाकिशन, प्रभुलाल सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।