21 day social utility service programs on October 12-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

21 दिवसीय समाजोपयोगी सेवा संकल्प कार्यक्रमों का आगाज 12 अक्टूबर को

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 4:40 PM (IST)
21 दिवसीय समाजोपयोगी सेवा संकल्प कार्यक्रमों का आगाज 12 अक्टूबर को
जयपुर। महाप्रज्ञ सेवा प्रकल्प के तहत गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 21 दिवसीय सेवा संकल्प कार्यक्रम का आगाज किया गया। 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मानव सेवा के कई आयोजन किये जाएंगे। महाप्रज्ञ सेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी नरेश मेहता व मुख्य समन्वयक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट की 21 वर्षगॉठ पर 21 दिवसीय समाजोपयोगी सेवा संकल्प कार्यक्रमों की यह श्रंखला 29 अक्टूबर तक अनवरत चलेगी। इस दौरान दीन दुखियों के सहायतार्थ व मानव सेवा के कई कार्यक्रम होंगे।
मेहता ने बताया कि 21 दिवसीय सेवा प्रकल्प के तहत गुरूवार, 12 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे प्रतापनगर के सेक्टर-16 स्थित विमुक्ति गर्ल्स सैकण्डरी स्कूल में 1500 छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि शुक्रवार 13 अक्टूबर को अणुविभा जयपुर केन्द्र मालवीय नगर में प्रातः 9 बजे शासन स्तम्भ मंत्री मुनि सुमेरमल तथा ज्ञानशाला पर्यवेक्षक मुनि उदित कुमार के सानिध्य में आचार्य महाश्रमण राष्ट्रीय स्तर छात्रवृति योजना का शुभारम्भ किया जावेगा।
शनिवार,14 से मंगलवार 17 अक्टूबर तक बाडा पदमपुरा के पदम ज्योति नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जावेगा । रविवार,22 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर लगाया जावेगा । 23 अक्टूबर को शास्त्रीनगर में स्वच्छता अभियान चलाया जावेगा । 24 अक्टूबर को वृद्धजन सेवा व भक्ति संध्या का आयोजन श्रीराम वृद्धाश्रम शील की डॅूगरी में होगा । 25 अक्टूबर को महावीर विकलांग समिति मालवीय नगर में दिव्यांगो को जयपुर फुट व ट्राई साईकिल वितरण की जावेगी । 26 अक्टूबर को भी अणुविभा जयपुर केन्द्र मालवीयनगर में दिव्यांगो को जयपुर फुट व ट्राई साईकिल वितरण की जावेगी । 27 से 29 अक्टूबर को अणुविभा जयपुर केन्द्र मालवीय नगर में प्रातः 6.45 बजे से 8.15 बजे तक शासन स्तम्भ मंत्री मुनि सुमेरमल तथा ज्ञानशाला पर्यवेक्षक मुनि उदित कुमार के सानिध्य में प्रेक्षाध्यान योग शिविर लगाया जावेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement