2000 and 500 rupee notes missing from ATMs in Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनसिटी में भी 2000 व 500 के नोट ATM से गायब

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 12:02 PM (IST)
सनसिटी में भी 2000 व 500 के नोट ATM से गायब
जोधपुर। पूरे देश में ATM रीते रहने की घटना से सनसिटी भी अछूता नहीं रहा। शहर के एटीएम में 2000 और 500 के नोट नहीं मिल रहे। शहर में कहीं एटीएम खराब लिखा मिल रहा है तो कहीं पर पैसा नहीं लिखा मिल रहा है। कई एटीएम में बड़े नोट की जगह 100 और 200 रुपए के नोट ही हैं। जोधपुर के विभिन्न इलाकों में करीब 18-20 एटीएम ऐसे थे, जहां करेंसी की किल्लत थी। लोगों को बड़े नोट की जगह 200-200 रुपए के नोट मिल रहे हैं। आरबीआई से बैंकों को दिशा-निर्देश मिले हैं कि वे बड़े नोट की जगह एटीएम में छोटे नोट डालें, जिससे बाजार में छोटे नोटों की करेंसी का प्रचलन बढ़ सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement