नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को बताया कि लीबिया में सालभर पहले अगवा किए गए दो भारतीय शिक्षकों को मुक्त करा लिया गया है।
सुषमा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लीबिया में 29 जुलाई 2015 को अगवा किए गए टी गोपालकृष्णा (आंध्र प्रदेश) और सी. बलराम किशन (तेलंगाना) को मुक्त करा लिया गया है।’’