2 friends shot with gun, 1 died : UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 दोस्तों को गोली मारी, 1 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 2:24 PM (IST)
2 दोस्तों को गोली मारी, 1 की मौत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने दो दोस्तों को गोली मार दी जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिस की तैनात की गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर शाम करीब सात बजे कामिल (25) पुत्र करमुद्दीन और दीपक (26) पुत्र श्यौराज को उनके तीन दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। गांव के बाहर सरकारी अस्पताल के पास बैठकर सभी दोस्त कुछ खा-पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर आरोपी दोस्तों ने कामिल और दीपक को गोली मार दी। गोली लगने से कामिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर दीपक के परिजन उसे तुरंत जिले के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक (सिटी) मानसिंह चौहान का कहना है कि हत्या के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी युवक मृतक के दोस्त बताए जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement