2 Farmers commit suicide due to excessive loan -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्ज के बोझ तले दो और किसानों ने की खुदकुशी

khaskhabar.com:
कर्ज के बोझ तले दो और किसानों ने की खुदकुशी
खंडवा। मध्यप्रदेश में कर्ज के बोझ परेशान किसानों की खुदकुशी का सिलसिला थम नहीं रहा है। खंडवा जिले में तीन दिनों के भीतर दो किसानों ने मौत को गले लगा लिया। यहां पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा किसान खुदकुशी की कोशिश कर चुके है। ताजा मामला जिले के खालवा पुलिस थाने के तहत आने वाले खारकला गांव का है। यहां किसान डोंगरू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि डोंगरू को दो बार से फसल चौपट हो रही थी। इस वजह से वह काफी परेशान था। उसकी खुदकुशी के पीछे भी इसी को वजह माना जा रहा है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement