2 died due to cylinder blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिलिंडर फटने से 2 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 3:42 PM (IST)
सिलिंडर फटने से 2 की मौत
बीकानेर। बीकानेर में सिलेंडर फटने और कपड़ों में आग से लगने से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। नोखा पुलिस थाने और जसरासर थाने में यह हुई है। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही दासनु में सिलेंडर फट गया। जिससे 32 वर्षीय विक्रम सिंह की मौत हो गयी। इस सम्बंध में राजुसिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके काका के झोपड़े में आग लग गयी। जिसके चलते झोपड़ें में रखा सिलेंडर फट गया और झोपड़े में सो रहे उसके काका के बेटे की मौत हो गयी और सामान जल गया। वहीं जसरासर थाने में मृतक के बेटे श्रीराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका मां 80 वर्षीय बाली देवी घर में चूल्हे पर कुछ बना रही थी। इसी दौरान आग की लपटे उसके कपड़ों में लग गयी। जिसके चलते शरीर बुरी तरीके से झुलस गया। जिसके बाद पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement