Advertisement
बंगाल के बगदा में बीएसएफ के 2 जवान दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

हलदार ने कहा, "दोनों आरोपी 23 वर्षीय पीड़िता को अकेला पाकर उसे जबरन खेत में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ दिया।"
उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिर शुक्रवार देर रात बीएसएफ के दो आरोपित जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पीड़िता जितपुर के पास सीमा के पास क्यों गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पूरी संभावना है कि वह सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी बीएसएफ के दो जवानों ने उसे देखा।
बीएसएफ के पूर्वी कमान के कार्यालय को भी इस घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है, जिसने इस मामले में जिला पुलिस अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


