पार्टीज टू द 1989 मांट्रियल प्रोटाकॉल ऑन सब्स्टेंसेज दैट डिप्लीट द ओजोन
लेयर कार्यक्रम के चौथे दिन रवांडा के शहर किगाली में समझौते के लिए रातभर
चली बातचीत के बाद अंतत: शनिवार को एचएफसीज का इस्तेमाल खत्म करने पर
समझौता हुआ।
संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण प्रमुख इरिक सोलहेम ने कहा,पिछले साल पेरिस
में हम लोगों ने जलवायु परिवर्तन कुप्रभावों से सुरक्षित रखने का वादा किया
था। आज हमलोग इस वादे के जरिए उस पर अमल कर रहे हैं।
इस करार के मुताबिक
विकसित देशों ने वर्ष 2019 से शुरू होने वाली कटौती के लिए आधार वर्ष के
रूप में 2011-2013 को रखा है। वहीं विकासशील देशों के दो उप समूह हैं और
दोनों के अलग-अलग आधार वर्ष हैं। इनमें एक समूह भारत, पाकिस्तान, ईरान और
इराक का है जिनका आधार वर्ष 2024-2026 है और पूरी तरह से बंद करने की समय
सीमा 2028 है।