किगाली (रवांडा)। जलवायु परिवर्तन से जु़डे पेरिस करार को अमलीजामा पहनाने
की दिशा में एक ऎतिहासिक कदम के तहत दुनिया के लगभग 200 देशों ने शनिवार को
सर्वसम्मति से सुपर ग्रीनहाउस गैसों का इस्तेमाल बंद करने का निर्णय किया।
इन गैसों के बदले पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग किया जाएगा।
गर्मी को
सोखने वाले कार्बनिक यौगिक एचएफसीज यानी हाइड्रो फ्लूरो कार्बनंस सुपर
ग्रीनहाउस गैसें हैं। इनका इस्तेमाल पूरी दुनिया में चीजों को ठंडा रखने
यानी रेफ्रिजेनरेशन और शीत-ताप नियंत्रण (एयर कंडीशनिंग) के लिए किया जाता
है। ये गैसें धरती को नुकसानदेह किरणों से रक्षा करने के लिए वायुमंडल में
छतरी के रूप में काम करने वाली ओजोन परत को बर्बाद करने का काम करती हैं।