नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति यानि सीसीईए ने झारखंड में साहिबगंज बाईपास से बिहार में मनिहारी बाईपास के बीच लिंक रोड परियोजना समेत गंगा नदी पर फोर लेन पुल सहित के निर्माण को मंजूरी दी गई है, ये एक जारी विज्ञप्ति में कहा गया है। इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और अन्य निर्माण पूर्व गतिविधियों की लागत के साथ 1,954.77 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इस काम को राष्ट्रीय राजमार्ग और वार्षिकी मोड के तहत किया जाएगा। इसके बाद नया लिंक रोड लगभग 16 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। इसमें गंगा नदी पर बनने वाले चार लेन का पुल भी शामिल है।