Advertisement
17वीं सर्व भारतीय कवियत्री कांफ्रेंस शुरू,विभिन्न भाषायों की 300 कवित्रियों ने की शिरकत

सिद्धू ने इस अवसर पर अहम ऐलान करते हुये कहा कि कला, साहित्य, सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रफुल्लित और लुप्त हो रही कलायों को सँभालने के लिए पंजाब सरकार द्वारा पंजाब कला परिषद के लिए 3 करोड़ रुपए की अनुदान मंज़ूर किया गया है जिस की स्वीकृति का पत्र आज वह डा. सुरजीत पात्र को सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ रुपए के इस अनुदान में से 2.01 करोड़ रुपए पंजाब कला परिषद और 33-33 लाख रुपए परिषद के अधीन काम कर रही तीन अकैडमियों (पंजाब साहित्य अकैडमी, पंजाब ललित कला अकैडमी और संगीत नाटक अकैडमी) को अनुदान दिया जा रहा है।
इस मौके पर बोलते पंजाब कला परिषद के चेयरमैन डा. सुरजीत पात्र ने भाषाई एकसुरता को समय की सब से बड़ी ज़रूरत बताते कहा कि देश के हर क्षेत्र, राज्य की अपनी भाषा और सभ्याचार है और ऐसी कांफ्रेंसो से एक दूसरे के सभ्याचार से अवगत होने का मौका मिलता है। उन्होंने अपनी तरफ से यह भरोसा दिलाया कि पंजाब कला परिषद पंजाब की समृद्ध विरासत, सभ्याचार, साहित्य और कला को प्रफुल्लित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
उद्घाटनी सैशन दौरान कांफ्रेंस की कनवीनर सिमरत सुमैरा, ए.आई.पी.सी. की चेैयरपर्सन डा.विजय लक्ष्मी कोसगी, पंजाब साहित्य अकैडमी की प्रधान डा.सरबजीत कौर सोहल, सतीन्द्र पन्नू ने भी संबोधित करते कांफ्रेंस के इतिहास और इसके मनोरथ संबंधी प्रकाश डाला। कांफ्रेंस की शुरुआत से पहले सिद्धू और डा.सुरजीत पात्र ने रंधावा ऑडीटोरियम के बाहर स्थित महिंद्र सिंह रंधावा की प्रतिमा पर फूलमाला भेंट की। कांफ्रेंस की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ज्योति जलाकर की गई।इस मौके पर मुख्य स्टेज पर विभिन्न भाषाओं में प्रतिनिधि महिला कवियों द्वारा रचित 20 पुस्तकें और कांफ्रेंस की स्मारिका को भी जारी किया गया। 17वें अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन में 300 प्रतिनिधि हिस्सा ले रही हैं। इन प्रतिनिधियों में पंजाबी के अलावा हिंदी, उर्दू, मराठी, तामिल, कन्नड़, गुजराती, बंगला, कश्मीरी और विदेशों में रह रही पंजाबी महिला कवि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


