करनाल। इनेलो नेता अभय चौटाला ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार जनता की खून पसीने की कमाई के 1700 करोड़ रुपए की गीता जयंती महोत्सव व हरियाणा स्वर्ण जयंती में फिजूल खर्च कर रही है। चौटाला ने कहा कि नोटबंदी का भाजपा सरकार का फैसला उसे ले डूबेगा। वहीं उन्होंने हाइवे की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए सरकार से इस ओर ध्यान देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा की भगवान् की कृपा से आज मैं बचने में सफल रहा लेकिन आम आदमी हर रोज हाइवे से गुजरता है जिनकी सुरक्षा के लिए हाइवे पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...