1620 MW power generation started in five thermal power stations of Vidyut Utpadan Nigam - ACS Dr. Agarwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्युत उत्पादन निगम के पांच तापीय विद्युतगृहों में 1620 मेगावाट विद्युत उत्पादन आरंभ -एसीएस डॉ. अग्रवाल

khaskhabar.com: शनिवार, 26 मार्च 2022 6:41 PM (IST)
विद्युत उत्पादन निगम के पांच तापीय विद्युतगृहों में 1620 मेगावाट विद्युत उत्पादन आरंभ -एसीएस डॉ. अग्रवाल
जयपुर। राज्य विद्युत उत्पादन निगम की कोयला की कमी के कारण एक भी यूनिट बंद नहीं है तकनीकी कारणों से बंद इकाइयों में से 1120 मेगावाट क्षमता की तीन इकाइयों में शनिवार सुबह विद्युत उत्पादन आरंभ हो गया हैं वहीं 500 मेगावाट क्षमता के दो तापीय विद्युत गृहों में रात तक विद्युत उत्पादन आरंभ हो जाएगा। समग्र प्रयासों से राज्य में विद्युत आपूर्ति को सामान्य स्तर पर लाया गया है और शनिवार को विशेष परिस्थितियों में ही ग्रामीण क्षेत्र में कोई आधे घंटे बिजली कटौती की संभावना है वहीं ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं कि रविवार को प्रदेश में बिजली की कटौती की संभावना नहीं होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व एनर्जी मंत्री भंवर सिंह भाटी बिजली की उपलब्धता पर नजर रखे हुए हैं। कोयला संकट के प्रति मुख्यमंत्री गहलोत की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि गुरुवार 25 मार्च को ही मुख्यमंत्री गहलोत स्वयं एनर्जी मंत्री भंवर सिंह भाटी व अधिकारियों के साथ रायपुर जाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से राज्य को आवंटित माइनों में कोयला खनन की अनुमति शीघ्र जारी कराने के लिए सकारात्मक चर्चा की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देशों से केन्द्र सरकार से उच्च स्तर पर समन्वय बनाते हुए शनिवार को ही एनटीपीसी की दादरी इकाई से 179 मेगावाट विद्युत की अतिरिक्त आपूर्ति आरंभ करवाई गई है। राज्य में तकनीकी कारणों से भी बंद इकाइयों में बिजली का उत्पादन जल्द से जल्द शुरु कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को ही पांच इकाइयों मेें उत्पादन शुरु करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अड़ानी की कवाई की दोनों इकाइयों मेें उत्पादन हो रहा है। इसी तरह से राजवेस्ट की 8 इकाइयों मेें से 5 इकाइयों में उत्पादन जारी है और तकनीकी कारणों से बंद 3 इकाइयों में भी जल्दी ही उत्पादन शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में कोल माइनों से कोयला की आपूर्ति को बनाए रखने के समग्र व समन्वित प्रयासोें का ही परिणाम है कि पिछले दस दिनों से राज्य में कोल इंडिया व केप्टिव माइन से औसत 22.8 रैक प्रतिदिन आपूर्ति हो रही है। 23 मार्च को तो अधिकतम 27 रैक की आपूर्ति हुई वहीं कल 25 मार्च को 22 रैक रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि कोयला की आपूर्ति में व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही प्रदेश मेें निर्बाध विद्युत आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
चेयरमैन डिस्काम्स भास्कर ए सावंत ने बताया कि राज्य में स्थापित नवेली निग्नाइट की 250-250 मेगावाट की दो इकाइयों में से एक में उत्पादन हो रहा है और दूसरी इकाई में भी मंगलवार तक पुनः उत्पादन शुरु कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी आरके शर्मा ने बताया कि राज्य विद्युत उत्पादन निगम की सूरतगढ़ की दो और कोटा की एक इकाई में 1120 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरु हो गया है। इसी तरह से 250-250 मेगावाट क्षमता की सूरतगढ की दो इकाइयों में रात तक उत्पादन आरंभ होने की संभावना है। उन्होेंने बताया कि विद्युत उत्पादन निगम की इकाइयों के साथ ही प्रदेश की अन्य इकाइयों में भी विद्युत उत्पादन की लगातार समीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement