154 प्रबुद्ध हस्तियों की राष्ट्रपति से अपील, CAA के खिलाफ हिंसा करने वालों पर हो एक्शन
khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 7:29 PM (IST)
प्रतिनिधि मंडल चाहता है कि केंद्र पूरी गंभीरता से इस मामले पर गौर करे और
देश के लोकतांत्रिक संस्थानों की रक्षा करे एवं ऐसी ताकतों के खिलाफ
कार्रवाई करे। सीएए भारतीय नागरिकों पर कोई असर नहीं डालता, इसलिए नागरिकों
के अधिकारों और आजादी पर खलल डालने का दावा सही नहीं ठहरता। इससे पहले इसी
महीने के मध्य में कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों समेत 208 शिक्षाविदों
ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में बिगड़ते अकादमिक माहौल
के लिए वामपंथी कार्यकर्ताओं के एक छोटे समूह को जिम्मेदार ठहराया था।