Advertisement
जयपुर में 141 नई ग्राम पंचायतें और 4 नई पंचायत समितियां गठित

141 नई ग्राम पंचायतें, 9 हुई समाप्त
पुनर्गठन से पहले जयपुर जिले में कुल 466 ग्राम पंचायतें थीं। इनमें से 9 ग्राम पंचायतों को समाप्त कर दिया गया है, जबकि 141 नई ग्राम पंचायतों का सृजन किया गया है। अब जिले में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या बढ़कर 598 हो गई है।
जमवारामगढ़ बनी सबसे बड़ी, तूंगा सबसे छोटी पंचायत समिति
पुनर्गठन के बाद जमवारामगढ़ को जयपुर जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति के रूप में प्रस्तावित किया गया है, जिसमें 40 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। वहीं, तूंगा को सबसे छोटी पंचायत समिति के रूप में गठित किया गया है, जिसमें 17 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
बांसखो पंचायत समिति का गठन तूंगा और बस्सी पंचायत समितियों को विभाजित कर किया गया है।
गोविंदगढ़ विभाजन के बाद चौमूं का गठन
पुनर्गठन से पहले गोविंदगढ़ जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति थी, जिसमें 47 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। पुनर्गठन के बाद इसे विभाजित कर चौमूं को नई पंचायत समिति के रूप में गठित किया गया है। अब गोविंदगढ़ में 27 और चौमूं में 34 ग्राम पंचायतें होंगी, इस प्रकार कुल संख्या बढ़कर 61 हो गई है।
झोटवाड़ा की स्थिति में भी बदलाव
पुनर्गठन से पहले झोटवाड़ा को जिले की सबसे छोटी पंचायत समिति माना जाता था, जिसमें 16 ग्राम पंचायतें थीं। अब तूंगा के गठन के बाद झोटवाड़ा से यह स्थान छिन गया है।
सरकार की मंजूरी के बाद होगा अमल
यह संपूर्ण प्रस्ताव राज्य सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद इन नवगठित ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों को औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा। इससे न केवल प्रशासनिक ढांचे में बदलाव आएगा, बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


