Advertisement
भदोही में 14 साल की दलित लड़की की सिर कुचल कर हत्या, 3 गिरफ्तार, पुलिस बोली- रेप की पुष्टि नहीं हुई

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा, लड़की के सिर पर पत्थरों से प्रहार किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
लड़की गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकराजाराम तिवारीपुर गांव की निवासी थी। परिवार ने आशंका जताई है कि यौन शोषण के बाद उसे मार दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो सकती है।
सबूत जुटाने और मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक टीम भी गांव में पहुंच गई है।
भदोही की घटना ऐसे समय में आई है जब हाथरस में हुई वारदात से पूरे देश में आक्रोश है। हाथरस में 19 साल की दलित लड़की की कथित रूप से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंट दिया गया था। पुलिस ने अब इस बात से इनकार किया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। हालांकि पीड़िता ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।
इससे पहले मंगलवार को हाथरस पीड़िता की मौत के कुछ घंटों बाद, बलरामपुर जिले में एक 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ भी दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बर्बरता की गई। अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।
इससे पहले बुलंदशहर और आजमगढ़ जिलों में गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया।
खबरों के मुताबिक, आजमगढ़ में, जीयनपुर इलाके में एक 8 वर्षीय लड़की का उसके 20 वर्षीय पड़ोसी द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।
बुलंदशहर में, एक किशोरी का उसके पड़ोसी द्वारा बुधवार रात को काकोर इलाके में कथित रूप से बलात्कार किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भदोही
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


